संस्कार भारती गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा किया गया आयोजन संपन्न
संस्कार भारती जनपद गौतमबुद्ध नगर इकाई एवं आर.डब्ल्यू.ए. सैक्टर 52 के संयुक्त तत्वावधान में 17 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. गोपाल ने की जबकि मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बांसुरी वादक श्री चेतन जोशी जी रहे। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन भारत सरकार से सम्मानित कवि व लेखक पं० साहित्य चंचल 'साधक' ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बनमाली खेमका, टी० एन० गोविल, प्रो० लल्लन प्रसाद, वी० एन० रॉय, तहसीन मुनव्वर, शाहिद अंजुम, अशोक श्रीवास्तव, सुनेत्रा चक्रवर्ती, राजेश्वरी त्यागराजन, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, वागीश शर्मा, डॉ० कल्पना भूषण, सुधा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति सराहनीय रही। सभी अतिथियों का स्वागत इकाई अध्यक्ष कवि जयप्रकाश रावत एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अटल मुरादाबादी, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश दीक्षित एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्षा त्रिपाठी व स्मृति बनर्जी द्वारा की गई सरस्वती वंदना से हुई। गायक कलाकारों में पूनम दुबे, दास प्रेम, रक्षा त्रिपाठी, स्मृति बनर्जी व भानुश्री ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध गायक राजेश पांडेय ने श्री कृष्णा पर गाये गए भजन से वहां उपस्थित सभी श्रोताओं व दर्शकों का मन मोह लिया, जो कि कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र रहा। नृत्य गुरु अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना श्रीमती अनुराधा शर्मा के शिष्यों द्वारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित सभी को ताली बजाने के लिए विवश कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कवि जयप्रकाश रावत के दो काव्य संग्रह 'काव्य प्रवाह' एवं 'काव्य मंजरी' का विधिवत् लोकार्पण किया गया। संस्था द्वारा आयोजित गायन, वादन और नृत्य प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं का स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। सैकड़ो लोगों की उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता को साफ-साफ बयां कर रही थी। कार्यक्रम के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष अटल मुरादाबादी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


