भारत–नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देंगे गुरुजी गौतम ऋषि, जनकपुर में हुआ भव्य स्वागत

भारत–नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देंगे गुरुजी गौतम ऋषि, जनकपुर में हुआ भव्य स्वागत

नेपाल जनकपुर- अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ज्योतिषरत्न गुरुजी गौतम ऋषि का नेपाल के जनकपुर में ऐतिहासिक आगमन हुआ, जहाँ उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। भारत के दिल्ली–नोएडा से पधारे गुरुजी के साथ आए प्रतिनिधिमंडल और शिष्यों का जनकपुरवासियों ने हर्षोल्लास से अभिनंदन किया।

आगमन के उपरांत गुरुजी ने जनकपुर के पुलिस अधीक्षक नरहरी नेगमी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत–नेपाल संबंधों की ऐतिहासिक धारा, गौशाला विकास की योजनाएँ तथा सांस्कृतिक संवर्धन पर गहन विमर्श हुआ।

गुरुजी ने कहा कि “धर्म, संस्कृति और विकास का संगम ही नेपाल को नई दिशा प्रदान करेगा। गाय केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यदि व्यवस्थित गौशालाओं की स्थापना हो तो नेपाल में धार्मिक चेतना के साथ आर्थिक व सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक तकनीक व पारंपरिक पद्धतियों के समन्वय से गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। दूध, गोबर और गोमूत्र जैसे उत्पादों के वैज्ञानिक उपयोग से सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ संभव हैं।

गुरुजी की संस्था “अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान” जो भारत के विभिन्न राज्यों और 10 देशों में सक्रिय है, अब नेपाल में भी गौ सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रही है।

स्थानीय प्रबुद्धजनों ने गुरुजी की सोच को दूरदर्शी और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे नेपाल में धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना सशक्त होगी और क्षेत्रीय एकता व सद्भाव को नई मजबूती मिलेगी।

विशेष चर्चा में यह निर्णय लिया गया कि गुरुजी के मार्गदर्शन में निकट भविष्य में जनकपुर सहित अन्य स्थानों पर गौशाला विकास, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य प्रारंभ होंगे।

इस अवसर पर शिष्यों व प्रतिनिधिमंडल में श्री संजय कुमार सिन्हा, मनोज यादव, अभिषेक रंजन, मनीष यादव, गौरव कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

गुरुजी का यह दौरा भारत–नेपाल की साझा धरोहर, सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की साझी संभावनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।