डीएवी राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

डीएवी राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नोएडा। नोएडा स्टेडियम में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल, शतरंज, योगासन, रोलर स्केटिंग, तैराकी, ताइक्वांडो, रस्सीकूद ,तीरंदाजी, फुटबॉल एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा-कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। विभिन्न खेलों के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डायरेक्टर पब्लिक स्कूल वी. सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्पना शर्मा एवं विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेलों का यह आयोजन अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्टता के मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए खेल भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।