हत्या में वांछित दंपति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हॉकी बरामद
नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गाँव में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी जिसे शुरू में आत्महत्या माना जा रहा था लेकिन नोएडा पुलिस की सतर्कता से जांच करने के बाद इस पूरे मामले को हत्या का मामला करार दिया गया और नोएडा पुलिस द्वारा हत्या का अनावरण करते हुए दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार थाना सैक्टर 24 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से जे ब्लाक सैक्टर 22 नोएडा से हत्या करने वाले 2 वांछित दंपति हितेश राणा, चंचल पत्नी हितेश राणा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तो की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक हॉकी बरामद की गई।
नोएडा पुलिस की पूछताछ में हितेश राणा ने बताया कि मेरे घर आये पुनीत चौहान व उसकी दोस्त विद्यादास के साथ हमने गुस्से में आकर मारपीट की थी, क्योकि पुनीत चौहान मेरी पत्नि के साथ लगातार सम्पर्क में था जिसके कारण मुझे पुनीत चौहान पर बहुत गुस्सा था। उसी की माफी मांगने पुनीत चौहान अपनी महिला मित्र विद्यादास के साथ मेरे घर आये थे जहाँ पर मैने उनके साथ घर पर रखी हॉकी से मारपीट की थी, उक्त घटना में मेरे साथ मेरी पत्नी भी थी। मारपीट के दौरान पुनीत और विद्या दास तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए जिसके कारण यह घटना हो गयी थी।


