संत राम रहीम की रिहाई को लेकर आंदोलन को अखिल भारत हिंदू महासभा ने दिया समर्थन
नई दिल्ली। PNI NEWS। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन नई दिल्ली स्थित मुख्यालय हिंदू महासभा भवन में किया गया। प्रेस वार्ता में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 134 मानवता भलाई कार्य के साथ-साथ 100 से ज्यादा गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम पूरी दुनिया में करने वाले संत राम रहीम आज जेल में हैं। मात्र 8 घंटे में 75771 यूनिट रक्तदान करने का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड व मात्र 1 घंटे में 2077302 पौधे लगाने का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा स्वच्छता अभियान के तहत कुछ ही घंटों में बड़े-बड़े महानगरों को स्वच्छ एवं साफ करना, लाखों गरीब लोगों को घर बना कर देना, लाखों गरीब लड़कियों की शादी कराना,लाखों अनाथ बच्चों को सहारा देना, करोड़ों युवाओं को नशा बुराइयों की दलदल से निकालना आदि महान कार्य किये। यहां तक कि दुनिया में किसी भी संत या किसी भी संस्था ने जो कार्य आज तक नहीं किया वेश्यावृत्ति के धंधे लिप्त युवतियों को वापस जीवन की मुख्यधारा में लाना। अगर ऐसे कार्य दुनिया में किसी ने किए तो वह संत राम रहीम जी के द्वारा किए गए जिसको देखते हुए जन अधिकार मोर्चा सरकार से निरंतर उनके रिहाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।
उन्होंने घोषणा किया कि संत राम रहीम की रिहाई के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा जन अधिकार मोर्चा के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। उनकी रिहाई के लिए आगामी जो भी आंदोलन होगा उसका अखिल भारत हिंदू महासभा पूर्ण रूप से समर्थन करेगी। पूरे देश में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा सन्तों के साथ किये जा रहे अन्याय का तीव्र विरोध करेगी। प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे जन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेश शर्मा ने कहा कि संत राम रहीम की रिहाई तक जनांदोलन जारी रहेगा। उ न्होंने समर्थन के लिए हिन्दू महासभा को हृदय से धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार, उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष संजीव राणा, सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार, शिवाजी, राम कसाना सहित बड़ी संख्या में संत राम रहीम के भक्तजन उपस्थित थे।


