मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में फ़रीन 'फ़ारू मेकओवर'' ने निभाई अहम भूमिका
नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में 'ड्रीम ऑरा इंडिया 2026' एवं 'ए.के. पेजेंट' द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ जिसमें फ़ैशन डिज़ाइनर फ़रीन 'फ़ारू मेकओवर'' ने ऑफिशल मेकअप पार्टनर के रूप में जुड़कर अपनी अहम भूमिका निभाई।
ए.के. प्रेजेंट के फाउंडर गुड्डू ने बताया कि फ़ारू मेकओवर – 2 अक्टूबर के लिए मेकअप पार्टनर फ़रीन द्वारा संचालित 'फ़ारू मेकओवर', खास तौर पर 2 अक्टूबर के ग्रूमिंग और तैयारी के कार्यक्रम के लिए 'ड्रीम ऑरा इंडिया 2026' से जुड़ा था।
फ़ारू मेकओवर' मेकअप टीम ने ग्रैंड फ़िनाले से पहले कंटेस्टेंट्स की तैयारी में योगदान दिया और इवेंट से पहले की गतिविधियों और ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्हें प्रोफेशनल और कॉन्फिडेंट लुक पाने में मदद की।
ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडर गुड्डू कुरैशी और डायरेक्टर वैशनवी खातुन ने प्रमुख भूमिका निभाई और पूरी टीम का समन्वय किया।


