रोमांचक मुकाबले में अमरोहा स्कॉर्पियन की शानदार जीत, मुमताज़ 11 को 3 विकेट से हराया

रोमांचक मुकाबले में अमरोहा स्कॉर्पियन की शानदार जीत, मुमताज़ 11 को 3 विकेट से हराया

नोएडा मे आयोजित टूनामेंट में अमरोहा स्कॉर्पियन ने बेहतरीन बल्लेबाजी एवम् शानदार टीम प्रदर्शन के दम पर मुमताज़ 11 को 3 विकेट से शिकस्त दी। आखिरी ओवरों तक चले इस रोमांचक मुकाबले में अमरोहा स्कॉर्पियन ने 153 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुमताज़ 11 ने 19.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से इमामत अली नकवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। अली असगर ने 20 गेंदों पर 25 रन, अज़ीज़ नकवी ने 18 गेंदों पर 23 रन और असजद खान ने 18 गेंदों पर 21 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा स्कॉर्पियन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाया।

अमरोहा स्कॉर्पियन की ओर से सैयद दवाम ने 34 गेंदों पर 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं फैजान नकवी ने महज 15 गेंदों पर 30 रन बनाकर मुकाबले का रुख बदल दिया। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इरफान अफजल ने भी 6 गेंदों पर तेजतर्रार 12 रन बनाए। अंत में रोशन अब्बास ने नाबाद 14 और गुलरेज़ हैदर ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।