मुकेश शर्मा की ओर निःशुल्क बसों की व्यवस्था, हज़ारों श्रद्धालु कर चुके खाटू श्याम - मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

मुकेश शर्मा की ओर निःशुल्क बसों की व्यवस्था, हज़ारों श्रद्धालु कर चुके खाटू श्याम - मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

बाबा के जन्मोत्सव पर चारों बसों में जाकर श्रद्धालुओं से मिले, शुभकामनाएँ देकर किया रवाना

नोएडा। समाजसेवी मुकेश शर्मा की ओर से हर शुक्रवार नोएडा से श्री खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए चार निःशुल्क बसों की व्यवस्था की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 नवंबर को खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर चार बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं। इस विशेष अवसर पर मुकेश शर्मा स्वयं चारों बसों में गए और यात्रा पर जा रहे बच्चों, बुज़ुर्गों तथा परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को बाबा के जन्मोत्सव की बधाई दी और सुखद यात्रा व अच्छे दर्शन की कामना की।

मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित इस साप्ताहिक सेवा के माध्यम से अब तक हज़ारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस पहल का उद्देश्य ऐसे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाना है, जो मन में दर्शन की इच्छा होने के बावजूद किसी न किसी कारण मंदिर नहीं जा पाते। सेवा में बस से आना-जाना, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का भोजन सभी निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।

इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा, “बाबा की कृपा से हर शुक्रवार श्रद्धालुओं के लिए चार बसों की व्यवस्था करने का सौभाग्य मिल रहा है। बहुत से लोग मन में बाबा के दर्शन की इच्छा रखते हैं, लेकिन परिस्थितियों के कारण जा नहीं पाते। हारे के सहारे खाटू श्याम बाबा का दिल से आभार है कि उन्होंने मुझे इन भक्तों की यात्रा का माध्यम बनाया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर दर्शन के लिए जाने की खुशी देखकर मन को बहुत संतोष मिलता है।”

उन्होंने आगे कहा, “बाबा के जन्मोत्सव पर मन था कि चारों बसों में जाकर सभी से मिलूँ और उन्हें शुभकामनाएँ दूँ। बच्चों का उत्साह, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और परिवारों का अपनापन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। बाबा से प्रार्थना है कि सभी को अच्छे से दर्शन हों और हर परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे।”

निःशुल्क यात्रा के लिए ऐसे कराएँ पंजीकरण

श्री खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु हर शुक्रवार नोएडा से जाने वाली इन बसों में अपनी सीट के लिए 8130308679 पर कॉल या वॉट्सऐप कर सकते हैं। यात्रा और भोजन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क है। अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है।