VHP गौतमबुद्ध नगर की जिला बैठक संपन्न, हितचिंतक अभियान को गति देने पर हुआ मंथन

VHP गौतमबुद्ध नगर की जिला बैठक संपन्न, हितचिंतक अभियान को गति देने पर हुआ मंथन

ग्रेटर नोएडा: विश्व हिंदू परिषद, जिला गौतमबुद्ध नगर की जिला बैठक का आयोजन ब्राइट फ्यूचर एकेडमी स्कूल, जलपुरा, ग्रेटर नोएडा में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी हितचिंतक अभियान को गति देना तथा संगठन के कार्यों का विस्तार करना रहा।

बैठक का मंच संचालन जिला मंत्री विवेक राजपूत एवं जिला सह मंत्री अमित त्यागी ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ प्रांत के प्रांत सह सत्संग प्रमुख श्रीमान सतेंद्र राघव जी एवं नोएडा विभाग के विभाग संगठन मंत्री श्रीमान मुनेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में हितचिंतक अभियान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि हितचिंतक अभियान विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में चलाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसके अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर, गली-मोहल्लों में जाकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ते हैं तथा मात्र ₹20 की सहयोग राशि लेकर उन्हें संगठन का हितचिंतक बनाते हैं। इस अभियान से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग संगठन द्वारा विभिन्न सेवा प्रकल्पों, जैसे महिलाओं के सेवा केंद्र, एकल विद्यालय एवं अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों में किया जाता है।

सतेंद्र राघव ने अपने उद्बोधन में संगठन क्या है, संगठन से जुड़ने की आवश्यकता क्यों है तथा हितचिंतक अभियान का उद्देश्य एवं महत्व क्या है, इन विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता एवं पूर्ण समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

मुनेंद्र ने भी संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।

बैठक के समापन सत्र में जिला अध्यक्ष विनय चौधरी ने संगठन की विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवीन कार्यकर्ताओं को संगठन में दायित्व प्रदान कर संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ा तथा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन एवं उत्साहवर्धन किया।

बैठक में प्रमुख रूप से अंकित शर्मा जी, जिला संयोजक बजरंग दल; दिलीप जी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख; सर्वेंद्र जी, जिला सेवा प्रमुख; जयप्रकाश सोनी जी, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख; राकेश जी, जिला विशेष संपर्क प्रमुख; सतपाल जी, जिला संत संपर्क प्रमुख; अरुण जी एवं यतेंद्र जी, जिला उपाध्यक्ष; मोहिता बहन जी, जिला उपाध्यक्षा; सुनीता जी, मातृशक्ति संयोजिका; भास्कर जी, जिला समरसता प्रमुख सहित कुलदीप जी, राजीव जी, गुरजीत जी, प्रशांत जी, विक्की जी एवं विभिन्न प्रखंडों के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ हितचिंतक अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।