बीआईटी में छात्रों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान, दिए गए पुरस्कार
नोएडा। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान नोएडा परिसर में छात्रों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीकांत इमांडी (चीफ मैनेजर, एचआर, गेल ) तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुरभि भार्गव (प्राचार्या, कैम्ब्रिज स्कूल नॉएडा) उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने छात्रों को कॉलेज जीवन के दौरान सीखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ाव दीर्घकालिक विकास और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

संस्थान ने शैक्षणिक वर्ष 2025–26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इनमें यश गुप्ता (एमसीए IV), तनमय गौर (बीसीए IV), मानसी गुप्ता (बीएएम VI), हर्षित गुप्ता (बीबीए VI) तथा शारवी शेखर (बीबीए II) शामिल रहे। इसके साथ ही छात्रों को परिसर के बाहर आयोजित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी सराहा गया। वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव और वार्षिक खेल उत्सव के आयोजकों एवं विजेताओं को उनकी मेहनत और टीमवर्क के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
संस्थान के निदेशक प्रो. विकास त्रिपाठी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और छात्रों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण की संकाय प्रभारी डॉ. चारु वाही द्वारा किया गया, जिन्होंने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों के आयोजन में सक्रिय भागीदारी और पहल करने के लिए प्रेरित किया।


