आईआईटी मद्रास में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स में बीएस डिग्री के लिए आवेदन
नयी दिल्ली:-शिक्षा एवं शोध में उत्कृष्टता के लिए मशहूर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी मद्रास (आईआईटी मद्रास) हाल में, लॉन्च किए गए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स में अपने पहले ऑफ-कैंपस बीएस डिग्री प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।जिसकी आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून 2023 है।
इलेक्ट्रॉनिक्स, एम्बेडेड प्रोग्रामिंग, डिजिटल सिस्टम्स, और कंट्रोल इंजीनियरिंग पर बल देते हुए यह प्रोग्राम विद्यार्थियों को सीखे गए इंजीनियरिंग सिद्धांतों और ज्ञान का उपयोग एप्लीकेशंस के लिए प्रणालियों और प्रक्रियाओं में सुधार लाने के लिए करने में समर्थ बनाएगा। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून, 2023 है।उक्त प्रोग्राम आईआईटी मद्रास का दूसरा बीएस डिग्री कार्यक्रम है,जो देश के सेमी कंडक्टर मिशन के अनुरूप हैऔर उक्त प्रोग्राम पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को आईआईटी मद्रास की प्रयोगशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा।उक्त प्रोग्राम पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को इंडस्ट्री- रेडी कौशल मिलेगा,ताकि वो ऑटोमोटिव, सेमीकंडक्टर और रक्षा उद्योगों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिज़ाईनर, एम्बेडेड सिस्टम डेवलपर, इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर स्पेशलिस्ट, सिस्टम टेस्टिंग इंजीनियर, और इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर काम कर सके।
प्रोग्राम के महत्व व विभिन्न उद्योगों में बढ़ती मांग पर बल देते हुए प्रोफेसर वी कामकोटी,डायरेक्टर, आईआईटी मद्रास ने कहा कि आईआईटी मद्रास में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स प्रोग्राम शिक्षा में क्रांति लायेगा।हम अपनी अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं व विस्तृत पाठ्यक्रम के साथ हम विद्यार्थियों को ऑटोमोटिव, सेमीकंडक्टर, रक्षा आदि क्षेत्रों के भविष्य को आकार देने में समर्थ बनाएंगे।उक्त प्रोग्राम का विवरण देते हुए आईआईटी मद्रास में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के फैकल्टी सदस्य और नए लॉन्च किए गए।
प्रोग्राम के संयोजक, प्रोफेसर बॉबी जॉर्ज ने कहा कि‘इस प्रोग्राम द्वारा हमारा उद्देश्य लर्नर्स को विशाल अवसर प्रदान करना व उन्हें लगातार विकसित होते प्रोफेशनल परिदृश्य में आगे बढ़ने में समर्थ बनाना है।परिवर्तनकारी अवसर और अध्ययन के बारे में आईआईटी मद्रास में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के फैकल्टी सदस्य और नए लॉन्च किए गए प्रोग्राम के संयोजक, प्रोफेसर संकरन अनिरुद्धन ने कहा कि आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स में बीएस डिग्री एक ऐसा परिवर्तनकारी अवसर है, जो उम्र की सीमाओं से परे है और विभिन्न पृष्ठभूमियों के विद्यार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें वृद्धि, ज्ञान और असीमित संभावनाओं के सफर की ओर बढ़ाता है।
उक्त प्रोग्राम के लिए फिज़िक्स और मैथमैटिक्स में कक्षा 12 (या समकक्ष) उत्तीण कर चुके विद्यार्थी आवेदन करके अपने शैक्षणिक और व्यवसायिक विकास का एक सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


