संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने किया शरबत वितरण

संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने किया शरबत वितरण

नोएडा। गंगा दशहरा एवं नौतपा के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए जनसेवा एवं पुण्य कार्य के उद्देश्य से संतुष्टि सेवा फाउंडेशन द्वारा नोएडा सेक्टर-21, मेन रोड, नियर JVCC क्लब पर "प्रथम" छबीले/मीठा पानी वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद के साथ किया गया, जिसमें राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को मीठा एवं शीतल जल वितरित किया गया।

संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल एवं उनकी पूरी टीम — मनमोहन पोरवाल, टीटू भैया, अशोक कुमार, अरविंद चौधरी, डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, सुरेंद्र गर्ग आदि ने सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बड़े भाई श्री संजय बाली जी, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौहान, शशिधर उपाध्याय, पीसी पंचोली, शैलेंद्र बरनवाल जी, चौकी इंचार्ज सेक्टर -21 अंकित बाजपेयी, राधा कृष्ण गर्ग, सुधीर पोरवाल, धर्मवीर बंसल, सरवन गुप्ता (भोला), अमित पोरवाल, उदय सिंह, राजकुमार शर्मा, रवि पोरवाल सहित अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी पहुंचकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई एवं संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के इस जनहित कार्य की सराहना की।