पीडब्ल्यू के छात्रों ने री-NEET 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, कई छात्रों ने हासिल की टॉप ऑल इंडिया रैंक

पीडब्ल्यू के छात्रों ने री-NEET 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, कई छात्रों ने हासिल की टॉप ऑल इंडिया रैंक

नोएडा: री-NEET 2026 के नतीजे घोषित होते ही एजुकेशन कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस परीक्षा में पीडब्ल्यू के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल कीं। शुक्रवार को कई टॉप रैंकर्स नोएडा स्थित पीडब्ल्यू मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी सफलता का जश्न मनाया और अपनी तैयारी के अनुभव साझा किए।

मुख्यालय में मौजूद छात्रों में रविकांत दिवाकर (AIR 55), अंकित गुप्ता (AIR 248), निशिता (AIR 258), सक्षम भंडारी (AIR 321) और खतीब आफताब (AIR 439) शामिल रहे। वहीं, टॉप 500 में जगह बनाने वाले कई अन्य छात्र अपने-अपने शहरों से ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़े। शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। यह सफलता पीडब्ल्यू के ऑनलाइन लर्निंग मॉडल की मजबूती को भी दर्शाती है, जहां छात्रों ने यकीन बैच, सुव्यवस्थित स्टु‌डी प्नान और लगातार मिलने वाले मॅटरशिप सपोर्ट के साथ शानदार परिणाम हासिल किए।

रविकांत दिवाकर (AIR 55) ने कहा, "आज अपनी मेहनत का फल देखकर बहुत खुशी हो रही है। पीडब्ल्यू के बैचेस ने मेरी सारी उलझनें दूर कर दीं। शिक्षकों ने हर कॉन्सेप्ट इतनी आसानी से समझाया कि मुझे सिर्फ फॉर्मूले याद नहीं करने पड़े, बल्कि उनके पीछे की सोच भी समझ में आई। जब भी कोई कठिन सवाल अटकता था, वीडियो सॉल्यूशंस ने सही तरीका तुरंत समझा दिया, जिससे काफी समय बचा।"

निशिता (AIR 258) ने कहा, 'यह स्कोर हासिल करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मेरी तैयारी में सबसे ज्यादा मदद रोज़ होने वाले प्रैक्टिस टेस्ट्स से मिली। इन टेस्ट्स ने मुझे समय का सही इस्तेमाल करना और बिना घबराए पेपर हल करना सिखाया। शिक्षकों ने हर बार मेरी गलतियां बताई और उन्हें समय रहते सुधारने में मदद की, जिसका फायदा मुझे परीक्षा में मिला।"

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के संस्थापक और सीईओ, अलख पांडे ने कहा, "NEET 2026 की तैयारी करने वाले हर छात्र को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपने जिस मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ यह सफर तय किया, वह वास्स्रव में प्रेरणादायक है। जिन छात्रों ने आज अपनी सफलता का जश्न मनाया है, उन्होंने यह उपलब्धि अपनी मेहनत से हासिल की है। वहीं, जिन छात्रों का परिणाम उनकी उम्मीदों के अनुसार नहीं आया, उनसे में सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि यह परीक्षा आपकी पूरी क्षमता या भविष्य तय नहीं करती। यह आपकी यात्रा का सिर्फ एक पड़ाव है। आगे आपके लिए और भी कई अवसर इंतजार कर रहे हैं।"

इन सफल छात्रों में कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए NEET 2026 में सफलता हासिल की। रविकांत दिवाकर (AIR 55) और खतीब आफताब (AIR 439) ऐसे ही छात्रों में शामिल हैं, जिनकी संघर्ष और सफलता की कहानी कई अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

फिज़िव्सवाला (पीडब्ल्यू) का उद्देश्य छात्रों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और हर किसी की पहुंच में रहने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर डेली प्रैक्टिस क्वेश्चन्स, मॉक टेस्ट्स के वीडियो सॉल्यूशन्स, 24x7 डाउट रिजॉल्यूशन और AI आधारित पर्सनलाइज्ड रिवीजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि देश के किसी भी हिस्से में रहने वाला छात्र सशक्त तैयारी कर सके।

इस वर्ष NEET (UG) 2026 में लगभग 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख अभ्ार्थी विभिन्न स्मृातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए।