सड़क सुरक्षा के लिए वैश्विक "ब्रांड्स फॉर सेफर रोड्स (B4SR) एलायंस से जुड़ा WASME

सड़क सुरक्षा के लिए वैश्विक "ब्रांड्स फॉर सेफर रोड्स (B4SR) एलायंस से जुड़ा WASME

विश्व लघु एवं मध्यम उद्यम संघ (WASME) संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा कोष (UN Road Safety Fund) और विश्वभर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को जोड़ने वाले नए वैश्विक मंच का संस्थापक सदस्म् बना

ग्रेटर नोएडा | विश्व लघु एवं मध्यम उद्यम संघ (WASME) ने ब्रांड्स फॉर सेफर रोड्स (B4SR) एलायंस के संस्थापक सदस्म के रूप में शामिल होकर वैश्विक सड़क सुरक्षा नीति में दुनिया के सबसे छोटे व्यवसायों की आवाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

B4SR एलायंस का शुभारंभ 20 जुलाई 2026 को संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा कोष (UN Road Safety Fund - UNRSF) तथा PVBLIC Foundation द्वारा संयुक्त रूप से न्यूयॉर्क में आयोजित UNRSF Partnership Pledging Conference के दौरान किया गया। यह सम्मेलन 2026 संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की सड़क सुरक्षा पर उच्च स्त्रीय बैठक के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसे इस दशक की सड़क सुरक्षा से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक राजनीतिक बैठकों में से एक माना जा रहा है।

यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है जब वर्ष 2030 तक निर्धारित वैश्विक सड़क सुरक्षा लक्ष्यों को व्यापक भागीदारी के बिना प्राप्त करना कठिन माना जा रहा है। यह एलायंस सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को समाधान का एक केंद्रीय भाग मानता है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार, विश्व के कुल रोजगार का दो-तिहाई से अधिक हिस्सा छोटे आर्थिक उद्यमों द्वारा प्रदान किया जाता है, जबकि निम्म एवं मध्यम आय वाले देशों में यह अनुपात और भी अधिक है-यही वे क्षेत्र हैं जहाँ सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम सबसे अधिक है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष लगभग 11.9 लाख लोगों की मृत्म होती है तथा अधिकांश देशों को अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 3 प्रतिशत आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। MSMEs के लिए इसका अर्थ है-कुशल कर्मचारियों की हानि, परिचालन लागत में वृद्धि तथा व्यावसायिक निरंतरता पर प्रतिकूल प्रभाव।

B4SR एलायंस के माध्यम से सदस्म कंपनियों एवं व्यावसायिक संगठनों को UNRSF द्वारा निम्म एवं मध्यम आय वाले देशों में संचालित प्रभावी सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों का समर्थन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं एवं उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधियों के साथ ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों, क्षेत्र-विशिष्ट वेबिनारों तथा नीति संवादों में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा।

इस एलायंस की शुरुआत मोरक्को, बैंकॉक और न्यूयॉर्क में कुछ प्रतिबद्ध संस्थाओं के बीच अनौपचारिक चर्चाओं से हुई थी। आज यह एक स्थापित वैश्विक मंच बन चुका है, जिसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ-साथ सूक्ष्म एवं लघु उद्यम भी समान रूप से भाग ले सकते हैं। विशेष रूप से निम्म्म एवं मध्यम आय वाले देशों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहाँ छोटे व्यवसाय स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सड़क दुर्घटनाओं का सबसे अधिक प्रभाव भी इन्हीं पर पड़ता है।

WASME ने World Development Corporation तथा किशोरों द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा पहल CUBO सहित अन्स संस्थापक सदस्यों के साथ इस वैश्विक पहल में सहभागिता की है।

इस एलायंस से जुड़कर WASME ने सड़क सुरक्षा से संबंधित वैश्विक प्रतिबद्धताओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया है। संगठन अपने राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय MSME नेटवर्क के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने, व्यावहारिक समाधान साझा करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से सबसे अधिक प्रभावित व्यवसायों एवं समुदायों को सहयोग प्रदान करेगा।

इस एलायंस में शामिल होकर कंपनियों जीवन बचाने, अर्थव्यवस्था को सुदृढ बनाने तथा सुरक्षित आवागमन को एक साझा व्यावसायिक प्राथमिकता बनाने के वैश्विक प्रयास का हिस्सा बनती है।

उद्धरण 

नेनेका हेनरी, प्रमुख, UN Road Safety Fund (UNRSF) ने कहा कि "MSMES सड़क सुरक्षा पर होने वाली चर्चा का केवल एक हिस्सा नहीं है, बल्कि वे इसका महत्वपूर्ण केंद्र हैं। वे विश्व के अधिकांश लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं और सड़क सुरक्षा संकट से निपटने के लिए आवश्यक अनेक नवाचार इन्हीं से आ रहे हैं। ब्रांड्स फॉर सेफर रोड्स एलायंस यह स्वीकार करता है कि वर्ष 2030 के लक्ष्क्षा को MSMEs के नेतृत्व एवं सक्रिय भागीदारी के बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता।"

स्टीफन केपेल, अध्यक्ष, PVBLIC Foundation ने कहा कि "सड़क सुरक्षा में स्थायी प्रगति विभिन्न क्षेत्रों के बीच मजबूत सहयोग पर निर्भर करती है। ब्रांड्स फॉर सेफर रोड्स एलायंस व्यवसायों को संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा कोष के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के साथ जुड़ने का एक व्यावहारिक मंच प्रदान करता है, जिससे निजी क्षेत्र की प्रतिबद्धता सामूहिक कार्रवाई में परिवर्तित होकर लोगों के जीवन की रक्षा करती है।"

डॉ. संजीव लायेक, कार्यकारी सचिव, WASME ने कहा कि 'हमारे सदस्य संगठनों के लिए सड़क सुरक्षा कोई अमूर्त नीति विषय नहीं, बल्कि एक दैनिक वास्तविकता है। निम्म एवं मध्यम आय वाले देशों में डिलीवरी कर्मी, लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर सड़क विक्रेता तथा लघु निर्माता प्रतिदिन सड़क जोखिमों का सामना करते हैं। हम वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को आधा करने के वैश्विक लक्षा की प्राप्ति हेतु अपने सदस्स नेटवर्क को सक्रिय रूप से संगठित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"