स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन मैन्युफैक्चरर्स ने किया शहीदों को नमन
नोएडा। एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन मैन्युफैक्चरर्स की कार्यकारिणी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर देश की आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलमणि गुप्ता, चेयरमैन गौतमबुद्ध नगर उमेश बत्रा, वाईस चेयरमैन सुनील गुप्ता, वाईस चेयरमैन सुनील राय, कोषाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय, तथा कार्यकारिणी सदस्य अंजुल गुप्ता, डी. एन. तिवारी और राकेश गुप्ता उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और गरिमा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और देश के औद्योगिक विकास में अपना पूर्ण योगदान देंगे।


