एमिटी विश्वविद्यालय में ‘एआइइनोवेशन 5 पर राष्ट्रीय हैकथॉन 2026 का हुआ आयोजन

एमिटी विश्वविद्यालय में ‘एआइइनोवेशन 5 पर राष्ट्रीय हैकथॉन 2026 का हुआ आयोजन

छात्रों की क्षमता को विकसित करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेस के माध्यम से डिजिटल कार्यस्थल में परिवर्तन लाने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा माइक्रोसाफ्ट और कांइड्रिल के सहयोग से ‘‘एआईइनोवेशन 5’’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय हैकथॉन 2026 का आयोजन आज आई टू ब्लाक, एमिटी विश्वविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माइक्रोसाफ्ट की चीफ लर्निंग ऑफिसर सुश्री अपर्णा मुशरान, एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर प्रो एम के दत्ता, कांइड्रिल के डिलिवरी लीडरशिप के निदेशक डा राज सी मोहन, एमिटी टेक्नीकल प्लेसमेंट सेंटर के अतिरिक्त निदेशक डा अंजनी भटनागर और सीनियर जनरल मैनेजर श्री अनुपम सिंह द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय हैकथॉन 2026 में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न संस्थानो से कुल 46 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया।

माइक्रोसाफ्ट की चीफ लर्निंग ऑफिसर सुश्री अपर्णा मुशरान ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन काफी उत्साहवर्धक है। एआई वर्तमान समय की मांग है और लगभग हर क्षेत्र में एआई का उपयोग हो रहा है। आप चाहे किसी भी विषय से जुड़े हो आप उसमें महारत हासिल करें और एआई का उपयोग कर विषय में शोध व नवाचार को स्थान दे। जीवन में सदैव सीखना जारी रखें और प्रौद्योगिकी को आत्मसात करें और उसके साथ विकास करें। हमारा उददेश्य इस हैकथॅान के माध्यम से आपकी एआई कौशल को बढ़ाना और आपको समस्या विवरण प्रदान किया जायेगा जिसका निवारण आपको खोजना है।

एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर प्रो एम के दत्ता ने कहा कि आज एआई की शक्ति बृहद स्तर पर बढ़ गई है और हर विषय में एआई का उपयोग हो रहा है। कई बार लोग प्रश्न करते है क्या एआई हमें रोजगार विहिन कर देगा किंतु ऐसा नही एआई आपका रोजगार नही लेगा लेकिन जिस व्यक्ति का एआई कौशल आपसे अधिक होगा वा आपकोे प्रतिस्थापित कर देगा। एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों के एआई कौशल को विकसित करने और वैश्विक स्तर पर अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सुपर कंप्यूटिंग की सुविधा उपलब्ध है। हमारे विश्वविद्यालय में हर छात्र को एआई से जुड़ा एक विषय पढ़ाया जाता है। आप अपने विषय के विशेषज्ञ बनें लेकिन एआई का विषय में उपयोग कर मॉडल विकसित करें। यह हैकथान आप प्रतिभागीयों के लिए लाभदायक होगा।

कांइड्रिल के डिलिवरी लीडरशिप के निदेशक डा राज सी मोहन ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आयोजित शैक्षणिक सत्र में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जायेगी इसलिए प्रश्न पूछकर संदेहो को दूर करे और अपने एआई कौशल को विकसित करे। एआईइनेावेशन आधारित वर्कफ़्लो और इंडस्ट्री-खास समस्याओं को हल करने की दिशा में तेज़ी से बदलाव हो रहा है, जिसमें साधारण इंटरफ़ेस से आगे बढ़कर पूरी तरह से ऑटोनॉमस एआई एप्लीकेशन की ओर बढ़ा जा रहा है।

माइक्रोसाफ्ट के विशेषज्ञ श्री राहूल ने ‘‘नेक्सजेन वर्कप्लेस एक्सलेंस’’ पर शैक्षणिक सत्र को संबोधित करते हुए माइक्रोसाफ्ट 365 कोपाइलेट के संर्दभ में बताते हुए कहा कि माइक्रोसाफ्ट 365 कोपाइलेट एक एआई पावर्ड प्रोडक्टिविटी असिस्टेंट है जो वर्ल्ड, एक्सेल, पावरपाइंट और आउटलुक जैसे आपके रोज़मर्रा के ऐप्स में इंटीग्रेटेड है। यह आपके डॉक्यूमेंट्स का ड्राफ़्ट तैयार करने, डेटा का विश्लेषण करने और चर्चाओं का सारांश बनाने में मदद करने के लिए आपके एंटरप्राइज़ डेटाकृजैसे ईमेल, चौट और मीटिंग्सकृके आधार पर जवाब देता है। एआई के मुख्य कार्य स्टार्टअप, रोजगार और शोध में निहित है।

इस अवसर पर कांइड्रिल की टीम द्वारा प्रतिभागीयों को समस्या विवरण प्रदान किया गया जिसके निवारण को उन्हे कल निर्णायक मंडल के सामने पेश करना होगा। इस अवसर पर कांइड्रिल की टीम नेटवर्कींग एंव मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।