हरीश वर्मा सर्वसम्मति से चुने गए सेक्टर 20 आरडब्लूए के अध्यक्ष 

हरीश वर्मा सर्वसम्मति से चुने गए सेक्टर 20 आरडब्लूए के अध्यक्ष 

नोएडा। सेक्टर 20 निवासी हरीश वर्मा को सर्वसम्मति से निर्विरोध सेक्टर 20 आरडब्लूए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति सेक्टर 20 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामपाल भाटी के देहांत के बाद आरडब्ल्यूए के अन्य सदस्यों ने एक मत होकर लिया है।

गौरतलब है कि विधान के अनुसार वर्तमान में हरीश वर्मा सेक्टर 20 आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है और अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में सर्वसम्मति से आरडब्ल्यूए के अन्य सदस्य की सहमति से उपाध्यक्ष को अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इसी क्रम में मौजूद वर्तमान सदस्यों ने सेक्टर 20 के बारात घर में मंगलवार की शाम को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में एक मत होकर हरीश वर्मा को अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि 2011 से 2013 के बीच हरीश वर्मा सेक्टर 20 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रह चुके हैं और इनका कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा था। हर तरह के विवादों से दूर सेक्टर के विकास और बैंक अकाउंट में भी इन्होंने अच्छी खासी 11 लाख रुपए की रकम छोड़ी थी। जबकि जब हरीश वर्मा अध्यक्ष बने थे उस समय खाते में लगभग डेढ़ लाख रुपए पड़े थे। श्री वर्मा ने भाग दौड़ कर के नोएडा अथॉरिटी से सेक्टर के लिए दो मंजिला बारात घर का निर्माण करवाया। पार्कों में गजीबो हट की व्यवस्था की।

सड़कें, सीवर और गैस पाइपलाइन बिछवाई। बिजली के तार, खंबे बदलवाए, ट्रांसफार्मर लगवाए। सेक्टर 20 निवासियों के लिए उन्होंने अनगिनत कार्य किये। हरीश वर्मा फोनरवा के जॉइंट् सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के गौतम बुद्ध नगर से जिला अध्यक्ष भी हैं। लोगों को हरीश वर्मा की ईमानदारी और काबिलियत पर पूरा भरोसा है। सेक्टर वासियों में एक तरह का अलग ही उत्साह देखा जा रहा है।

लोगों की शुभकामनाएं लगातार हरीश वर्मा को मिल रही हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर हरीश वर्मा ने लोगों का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे और सेक्टर 20 को पूरे नोएडा का नंबर वन सेक्टर बनाने का काम करेंगे। जहां पर अच्छे पार्क, बेहतरीन बारात घर, गड्ढा मुक्त सड़कें,  स्वच्छ जल, सेक्टर की सुरक्षा सबको बेहतर किया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में महासचिव दिनेश ठाकुर, सह सचिव महेंद्र भंडारी, कोषाध्यक्ष भिक्की लाल शर्मा, मेंबर में एस सी मिश्रा, सुधाकर तिवारी,प्रदीप के वी, उमा नंद रतूड़ी,  
राम रतन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।