विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, किया सम्मानित
नोएडा। विश्व हिंदू महासंघ, जिला गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के दिशा-निर्देश में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा के नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) श्री अभय कुमार मिश्रा जी एवं महिला एवं यातायात एडीसीपी श्रीमती मनीषा सिंह जी, एसीपी मयंक तिवारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों तथा राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण, सामाजिक समरसता, जनकल्याण और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों ने विश्व हिंदू महासंघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में किए जाने वाले ऐसे प्रयास सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर जिला महासचिव रवींद्र कसाना, जिला उपाध्यक्ष केसू राम चौहान, खेमचंद बैरागी, महानगर अध्यक्ष मातृशक्ति किरण त्यागी, उपाध्यक्ष कृष्णा देवी, मंत्री पिंकी चौहान, जिला सचिव हर्ष मिश्रा, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, महानगर अध्यक्ष गोरक्षा राजकुमार, शिवांगकाेली महानगर मंत्री, एवं रजनी देवी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


