भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने सुनील नागर
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी रणनीति को गति देने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में गौतमबुद्ध नगर से सुनील नागर को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने के बाद सुनील नागर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे।
सुनील नागर को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


