भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजक घोषित, शिवांश श्रीवास्तव को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। इस क्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश से शिवांश श्रीवास्तव को क्षेत्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र में सोशल मीडिया का नेतृत्व करेंगे।
शिवांश श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव, तकनीकी दक्षता तथा पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी तंत्र में लंबे समय से किए जा रहे योगदान को देखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वह विगत दो कार्यकाल से भाजपा नोएडा महानगर में सोशल मीडिया संयोजक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं व इसके पूर्व भाजपा के विदेश संपर्क विभाग के सह प्रभारी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें भाजपा के साथ सोशल मीडिया एवं आईटी क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।
अपने अनुभव के आधार पर शिवांश श्रीवास्तव पश्चिम क्षेत्र में सोशल मीडिया संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए जनसंवाद को और व्यापक बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया राजनीतिक संवाद, जनसंपर्क और संगठनात्मक विस्तार का एक प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। ऐसे में भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की भूमिका पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
शिवांश श्रीवास्तव की नियुक्ति को पश्चिम क्षेत्र में सोशल मीडिया को नई ऊर्जा प्रदान करने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की उपस्थिति को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


