आईएमएस नोएडा में मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
करियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों ने जानी उच्च शिक्षा की नई संभावनाएं
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सत्र के दौरान दिल्ली एनसीआर के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर उच्च शिक्षा और करियर से जुड़ी नई संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कक्षा 12 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक, शिक्षक और विद्यालयों के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक लोकेश वशिष्ठ ने बताया कि आज डिवाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, मां सरस्वती इंस्टीट्यूट और कल्पा पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य, उभरते करियर विकल्पों और उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराना था, जिससे वे अपने भविष्य को लेकर बेहतर निर्णय ले सकें।
करियर काउंसलिंग सत्र में उच्च शिक्षा की नई संभावनाओं पर चर्चा करते हुए आईएमएस डीआईए के डीन प्रोफेसर डॉ. एम.के.वी. नायर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप करियर का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा युवाओं को ज्ञान, कौशल और नवाचार से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है। वर्तमान समय में डिजाइन, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन,
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों, रोजगार के अवसरों, उद्यमिता, डिजिटल कौशल और भविष्य में मांग वाले प्रोफेशनल कोर्स के बारे में जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने भी अपने करियर से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को अचीवर्स अवॉर्ड प्रदान कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।


