हिंडन विहार RWA चुनाव निर्विरोध संपन्न, मनोज कुमार अध्यक्ष - भीम सिंह महासचिव नियुक्त 

हिंडन विहार RWA चुनाव निर्विरोध संपन्न, मनोज कुमार अध्यक्ष - भीम सिंह महासचिव नियुक्त 

हिंडन विहार RWA चुनाव में विकास और सुरक्षा के मुद्दे रहे प्रमुख

नोएडा। सेक्टर-49 स्थित हिंडन विहार में आरडब्ल्यूए चुनाव रविवार दोपहर 1:15 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में करीब 214 मतदाताओं में से लगभग 85 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव के दौरान नाली-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सिक्योरिटी गार्ड, सड़कों की स्थिति और पार्कों के सुंदरीकरण जैसे स्थानीय मुद्दे प्रमुख रहे। इन्हीं समस्याओं के समाधान और सोसाइटी के बेहतर विकास को लेकर निवासियों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं चुनाव अधिकारियों की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 

निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र राम और मोहम्मद खालिद ने बताया कि कुल 6 पदों पर चुनाव होने थे जिनमें 3 पदो के लिए नामांकन दाखिल हुए लेकिन एक पद पर नाम वापस ले लिया गया इसलिए केवल महासचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव हुआ बाकी 4 पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। अध्यक्ष पद प़र मनोज कुमार, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव भीम सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी,उप कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव प्रवीण कुमार नई कार्यकारिणी के रूप में निर्वाचित हुए हैं, आशा है सभी पदाधिकारी सोसाइटी के विकास में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं सोसाइटी निवासियों ने उम्मीद जताई हैं कि अब नई आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी हिंडन विहार की समस्याओं के समाधान के साथ साथ क्षेत्र के विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता देगी।