गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवाई में पंज प्यारें जी के साथ निकाला गया नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत
नोएडा। हर साल की तरह सरबत दा भला संस्था ने 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया, नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवाई में पंज प्यारें जी के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब जी सेक्टर 12 से शुरू होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 18 नोएडा पर समाप्त हुआ।

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में विभिन्न स्थानों पर स्वागत और लंगर सेवा की व्यवस्था की गई थी, जिसमें एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा, नोएडा पंजाबी समाज, गुरुद्वारा सेक्टर 37 और सेक्टर 50 की संगत, कई अन्य भक्तों द्वारा स्टाल लगाए गए, जहां कई लोगों ने सेवा में रुचि दिखाई और लंगर प्रसाद ग्रहण और वितरण किया।

दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आई गतका टीमों ने प्राचीन युद्ध तकनीकों का शस्त्र प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर द्वारा महिलाओं और पुरुषों द्वारा लगातार कीर्तन किया जा रहा था और समाज के लोग उनके साथ भक्ति भाव से साथ निभा रहे थे।

इस कार्यक्रम में परमजीत सिंह, रणधीर सिंह, मनिंदर सिंह, हरमीत सिंह, सरबजीत सिंह और कई अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
इस नगर कीर्तन में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


