नोएडा पंजाबी समाज ने किया शाहना नगर कीर्तन का स्वागत, बांटा लंगर प्रसाद

नोएडा पंजाबी समाज ने किया शाहना नगर कीर्तन का स्वागत, बांटा लंगर प्रसाद

 नोएडा। नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवाई में पंज प्यारें जी के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब जी सेक्टर 12 से शुरू होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 18 नोएडा पर समाप्त हुआ, नगर कीर्तन में विभिन्न स्थानों पर स्वागत व लंगर सेवा की व्यवस्था भी की गई थी, जिसमें नोएडा पंजाबी समाज की तरफ से नोएडा स्टेडियम के गेट नम्बर 2 के पास शाहना नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया और लंगर प्रसाद का वितरण किया गया ।

 नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजीव अजमानी ने बताया कि समाज के सभी लोगों ने इस पावन कार्य में सम्मिलित होकर एकता और भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस कार्यक्रम में नोएडा पंजाबी समाज के संयोजक विपिन मल्हन संरक्षक हरजीत सिंह साहनी,अध्यक्ष राजीव अजमानी महासचिव रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज वर्मा कार्यक्रम संयोजक व उपाध्यक्ष संदीप विरमानी,कार्यक्रम संयोजक व सचिव इंदर मोहन कुमार,सचिव संजीव भयाना,सचिव जतिन मेहता,सचिव भूपेंद्र सिंह,संयुक्त सचिव प्रीतपाल सबरवाल,संयुक्त सचिव परमजीत सिंह बमराह प्रिंट मीडिया मनिंदर सिंह रयात कार्यकारिणी सदस्य एवं फाउंडर संदीप मल्होत्रा, महेंद्र पाल सिंह,जे पी उप्पल, राजन खुराना,पारस उप्पल,सतिंदर कौर,मानसी कुमार,सदस्य योगेश मकड़,रश्मि मकड़ आदि और पंजाबी समाज के लोग व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।