सेक्टर 23 में प्राधिकरण द्वारा सफाई गिरी का आयोजन

सेक्टर 23 में प्राधिकरण द्वारा सफाई गिरी का आयोजन

नोयडा। सेक्टर 23 में प्राधिकरण द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफाई गिरी का आयोजन किया गया जिसमें नोयडा प्राधिकरण के सभी संबंधित अधिकरीगण ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, गौरब बंसल मैनेजर हेल्थ, अरविंद कुमार मैनेजर सीविल विभाग, अमित आदि अधिकारी उपस्थित थे। सभी विभाग के अघिकारियों ने सेक्टर का दौरा कर निवासियों की समस्याओ को सुना।

आरडब्लूए सेक्टर 23 के महासचिव महेश सक्सेना तथा अन्य पदाधिकारियों ने सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर फोनरवा के महासचिव के के जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी उप्पल, अशोक मिश्रा, राजीव चौधरी, प्रदीप वोहरा, श्रीमती अंजना भागी आदि भी उपस्थित रहे।

महासचिव केदारनाथ ने अधिकारियों से निवेदन किया की सेक्टर की समस्याओं का जल्द से जल्दी समाधान किया जाए।

इस अवसर पर ओएसडी, इंदु प्रकाश ने सभी निवाशियो को अपने शहर नोयडा को स्वच्छ रखने हेतू सभी निवासियों को शपथ दिलाई और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रथम स्थान दिलाने हेतु फीडबैक देने का निवेदन किया।