भारत के लिए मैराथनः देशभक्ति और संस्कृति का भव्य संगम

भारत के लिए मैराथनः देशभक्ति और संस्कृति का भव्य संगम

नोएडा: आज सेक्टर-19 में 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट के तत्वाधान में ‘‘भारत के लिए मैराथन’’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट की अध्यक्ष कृष्णा शर्मा ने किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

मैराथन में बच्चों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में ‘‘जय हिंद एवं वंदे मातरम’’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

मैराथन के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी धावकों के प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय बाली की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरक शब्दों से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही कनक लता एवं गौरव राज गुप्ता  ने भी आयोजन की शोभा बढ़ाई और ट्रस्ट के सामाजिक प्रयासों की प्रशंसा की।

अपने संबोधन में अध्यक्ष कृष्णा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और स्वस्थ, जागरूक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल एक मैराथन था, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश भी था। गणतंत्र दिवस पर कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट  द्वारा बहुत ही भव्य रूप से रन फाॅर भारत मैराथन दौड़ हुई ।

जिसमे मुख्य अथिति सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, संस्थापिका आचार्य महामंडलेश्वर साध्वी कृष्णा महाराज, विशिष्ट अतिथि जगत गुरु कंचन महाराज श्री पंचभूत परमहंस अखाड़ा, विशेष अतिथि जी न्यूज के सीनियर एंकर गौरवराज गुप्ता और सदस्य जिनको सम्मानित किया गया नमिता बाली, देवेश शर्मा, गुनंदी गेरे, एंकर स्नेहा आर्या, सनम, राजू कनोजिया, रमेश कश्यप, आलोक प्रजापति, ज्योति गोला, श्रीमती कनकलता पोरवाल जी सुधीर पोरवाल जी, हिना नाज, परमिंदर चंदेल हर्षित, लता दिवान, कल्पना शर्मा प्रमोद रंगा गोपाल, प्रिन्स सिंह, चारु शर्मा, रूचि गुलाटी कीर्ति गुलाटी, मंजू आदि इसके आलावा संजय बाली और जगत गुरु कंचन और महामंडलेश्वर कृष्णा द्वारा झंडा रोहण हुआ बच्चो ने सांस्कृतिक प्रोग्राम करा देश भक्ति से सारा हाल गूंज उठा, बच्चो को सर्टिफिकेट मेडल गिफ्ट भी दिया, सबसे सुन्दर नृत्य के लिए इशानी जायसवाल, शिप्रा पाण्डेय को मेमेंटो भी मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया।