नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन ने मनाया 7वॉ गणतन्त्र दिवस
नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन द्वारा 77वॉ गणतन्त्र दिवस से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नौएडा कृष्णा करूणेश एंव एन.ई.ए. अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने एनईए की पूरी टीम के साथ ध्वजारोहण किया, तदोपरांत मौजूद उद्यमियों के साथ राष्ट्रीय गान गाया तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये ।
इस अवसर पर एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि देश के प्रति प्रेम, सदभाव, सम्मान एव सेवाभाव के साथ हम सभी धर्मो को मानने वाले लोग गणतन्त्र दिवस को एक पर्व के रूप में मनाते हैं। इससे बडा त्यौहार हमारे देश के लिए कोई और नही है। हमारा देश संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है इसकी एकता इस देश की बहुत बडी ताकत और इस देश का गौरव है।
कृष्णा करूणेश ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया ।
विपिन मल्हन ने कहा कि हम सभी उद्यमी भाईयों एंव हमारे प्यारे कर्मचारी भाईयों के साथ-साथ सभी देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते है ।
उपाध्यक्ष इस अवसर पर एनईए के महासचिव वीके सेठ, वरि राकेश कोहली. धर्मवीर शर्मा, मुकेश कक्कड, कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मी० इरशाद, मयंक गुप्ता, सचिव आलोक गुप्ता, विरेन्द्र नरूला, राज कुमार गुप्ता, सह. सह सचिव श्रीमती झुमा विश्वास नाग, जीके बंसल के अलावा सुभाष सिघल, अजय अग्रवाल, कुलवीर विर्क, ओम प्रकाश, सुश्री नीरू शर्मा, सहित काफी संख्या में उद्यमी मौजूद थे ।


