देशप्रेम के रंग में 77फ़ीट तिरंगे से रंगा चैलेंजर्स ग्रुप

देशप्रेम के रंग में 77फ़ीट तिरंगे से रंगा चैलेंजर्स ग्रुप
नोएडा। आज दिनांक 26 जनवरी, 2026 को चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस नॉएडा स्थित सेक्टर-22 पाठशाला पर अत्यंत गर्व, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 77वें गणतंत्र दिवस पर 77फ़ीट का तिरंगा रहा, जिसका शुभारम्भ कर राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित सभी सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं तथा प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए, जिसने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा व साथ ही बच्चों के बीच भारतीय संविधान के महत्व, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के विषय में भी जानकारी साझा की गयी।
इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर रोशनी कुमारी, शैलेन्द्र चौहान, सौरभ, आकाश, तमन्ना, काजल, ललिता, आदि साथी मौजूद रहे।