महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर बात नहीं करती सरकार
गाजीपुर,।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी देवकली की बैठक नंदगंज स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में रामराज बिंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी राजकार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान,लोकतंत्र,संवैधानिक संस्थाओं को लगातार क्षति पहुंचा रही है।आर्थिक नीतियाँ कार्पोरेट घरानो के पक्ष में है।महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,गरीबी को दूर करने में सरकार की कोई रुचि नहीं है। यह प्रस्तुत बजट से स्पष्ट है।इस बजट मे ,शिक्षा ,स्वास्थ्य्,कृषि, मनरेगा में धनराशि कम की गई है।रोजगार दूर करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।जनता को संघर्ष के अलावे कोई दूसरा रास्ता नहीं है।बैठक में किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र यादव पूर्व विधायक ने अपने सम्बोधन में सरकार की जन विरोधी नीतियों की कटु आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहींहै।जिला मंत्री जनार्दन राम ने कहा कि ब्रांच कमेटियों को हर हाल में सक्रिय करके संगठन को मजबूत करना होगा।तभी किसान मजदूरों का राज कायम करने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकते है।ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल ने समस्यामूलक,संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस पर रामशुक्ला,मोहन,सुरेश,चंद्रशेखर वर्मा,वाहिद अंसारी,लौटू बिंद,हरिद्वार,सुग्रीव आदि ने विचार प्रगट किया।अंत में सदस्यता नवीनीकरण 25 फरवरी तक करने हेतु ब्रांचों की बैठकें करने एवं 23 फरवरी को सिरगिथा में जनसभा करने का निर्णय हुआ।2 मार्च को देवकली पम्प् कैंनाल के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन मे भाग लेने का निश्चय हुआ।


