सेक्टर-55 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सेक्टर-55 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नोएडा। सेक्टर-55 में RWA द्वारा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में SHO सेक्टर-58 अमित कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर सेक्टर के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों एवं स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सेक्टरवासियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल एवं यादगार बनाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सम्मानित अतिथियों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं समस्त सेक्टरवासियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।