शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित
नोएडा।PNI News। निवेदा फाउंडेशन ने निठारी सेंटर में शिक्षकों के कौशल को बढ़ाने के लिए आज एक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। ट्रेनिंग का संचालन श्रीमती ज्योति जैन द्वारा किया गया।
जो 25 से अधिक वर्षों से एक शिक्षक, परामर्शदाता और वैदिक गणित विशेषज्ञ और प्रेरक वक्ता हैं। हमारे 20 शिक्षकों ने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपने कौशल को बढ़ाने के लिया भाग लिया । आज के ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश शिक्षकों को प्रेरित करना, हमारे छात्रों में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करना और आज के इस कठिन समय को हमें केसे अपने और अपने आस पास को बेहतर बनाना हे।


