पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रकाश अस्पताल नोएडा में लगा रक्तदान शिविर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रकाश अस्पताल नोएडा में लगा रक्तदान शिविर

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उप्लक्ष में उनकी सेवा भावना से प्रेरणा लेकर प्रकाश हॉस्पिटल द्धारा ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  
रक्तदान शिविर का उद्धघाटन सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार  डाँ महेश शर्म, विधायक पंकज सिंह, पश्चिमी ऊ.प्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल , भारतीय जनता पार्टी के नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के करकमलों द्धारा किया गया।  

इस अवसर पर प्रकाश अस्पताल समूह के अध्यक्ष डॉ विजय सिंह चौहान , निदेशक डॉ मयंक चौहान , कार्यकारी निदेशक आयुश चौहान  के द्धारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।  

कार्यक्रम में प्रकाश समूह के अध्यक्ष डॉ विजय सिंह चौहान ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यशैली एवं जनसमूह को प्रेरणा देने की क्षमता की प्रशंसा की। डाँ महेश शर्मा जी ने कहा की रक्तदान महा दान हैं और इससे शुभ और कोई  कार्य नहीं हो सकता है।  रक्तदान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति जीवन देने में सहायक सिद्ध हो सकता है।  

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने इस पुनीत कार्यक्रम में सभी को सम्मिलित होने के लिए सबको बधाई दी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की जिससे भारत वर्ष का मस्तक बहुत ऊंचा हुआ है।

भारतीय  जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रकाश अस्पताल में आयोजित रक्तशिवीर की प्रशंसा की तथा सभी कर्मचारियों तथा सहयोगियों को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।  

इस अवसर पर डॉ अमिता सैगल , डॉ आमिर खान , ब्लड बैंक इंचार्ज  श्री राम निवास  मौर्य  टेक्नीकल सुपरवाइजर राकेश कुमार , टेक्निशन रविंदर कुमार , तुषार गुप्ता एवं विशाल कश्यप ने कड़ा परिश्रम करके कार्यकर्म को सफल बनाया। महानगर महामंत्री गणेश जाटव, की उपस्थिति सराहनीय रही।  

वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान के अध्यक्ष मान सिंह चौहान,  एवं  महामंत्री करतार सिंह की उपस्थिति मैं सबका उत्साह वर्धन किया। शिविर के संचालन में श्रीमती संगीता सचदेवा , श्रीमंती अंजना कार्की, श्रीमती कामिनी राजपूत एवं श्रीमती अर्पणा चौहान का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।