पौधों के तनाव को समाप्त करने के लिये सॅंगीत का उपचार करें!
नोएडा।PNI News। मल्टीलेयर जैविक कृषि प्रशिक्षण के चौथे दिन मल्टीलेयर के जनक आकाश चौरसिया ने कहा कि मनुष्यों की तरह ही पौधे भी वातावरण के प्रभाव और केमिकल के प्रयोग से तनाव ग्रस्त हो जाते हैं जिससे उन्हे कई प्रकार की बीमारियां पकड लेती हैं जिससे उनका उत्पादन कम हो जाता है और उत्पादों की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। अत: फसलों के उत्पादन में वृद्धि और गुणवत्ता में सुधार के लिये यदि खेतों में मधुर सॅंगीतों को प्रसारित किया जाये तो पौधों के तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

आकाश चौरसिया ने तीन दिनों में मल्टीलेयर फार्मिंग के लिये प्रशिक्षणार्थियों के माध्यम से ही जमीन तैयार करवाई। साफ और तैयार की हुई जमीन में नीम की खल्ली, कली चूना, वर्मी कम्पोस्ट, ट्राईकोडरमा, पत्तों की खाद आदि मिलाकर जमीन को तैयार करने के बाद 5’x 8’ के अन्तर पर खॅंभों को गाडकर क्यारियां बनाई गईं।अब अगले तीन दिनों में पूरे फार्म को घेरकर अलग- अलग सतहों पर पांच फसलें लगाई जायेंगीं।
आज दोस्तपुर मंगरौली के प्रधान, ग्रामीण विकास मॅंत्रालय के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह, अमेटी विश्वविद्यालय के ॲार्गैनिक कृषि विभाग की प्रोफेसर सॅंगीता सिंह, वरिष्ठ पत्रकार पत्रकारिता सम्मान प्राप्त पद्मष्री रामबहादुर राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


