आवारा एवं काटने वाले कुत्तों को तुरंत हटवाया जाए और इनको डॉग शेल्टर में भेजा जाए - राजीव गर्ग
नोएडा। आज फिर सेक्टर 27 के बी ब्लॉक में नवरात्र में अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए आई लड़की को कालू कुत्ते ने काट लिया। कालू कुत्ते का इतना आतंक है कि निवासी घर से निकलने में भी डरते हैं।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि इस कुत्ते ने पिछले 1 साल में लगभग 50 से भी अधिक लोगों को काट लिया है । लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है अगर निवासी इसके लिए आर डब्ल्यू ए या प्राधिकरण में शिकायत करते हैं तो डॉग लवर द्वारा एनजीओ एवं मेनका गांधी के ऑफिस में फोन करके उनको गुमराह करते हैं, और फिर उनके ऑफिस से फोन करके पदाधिकारियो एवं निवासियों के खिलाफ कार्यवाही एवं फआईआर कराने की धमकी दी जाती हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी व केंद्रीय मंत्री ए के शर्मा से निवेदन है कि इस तरह के सेक्टर 27 में 5-6 कुत्ते हैं जिनके द्वारा किसी न किसी निवासी एवं राहगीरों को काटने की शिकायत आती हैं और हम इनकी मदद करने में असहाय महसूस कर रहे हैं। इसलिए सेक्टर निवासियों ,बुजुर्गों एवं बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के आवारा एवं काटने वाले कुत्तों को तुरंत हटवाया जाए और इनको डॉग शेल्टर में भेजा जाए।


