पूर्वांचल प्रेस के मंडल प्रभारी कृपाशंकर यादव की चाची पवित्री देवी का बीएचयू में इलाज के दौरान हुआ देहांत
गाजीपुर।पूर्वांचल प्रेस के मंडल प्रभारी कृपा शंकर यादव की चाची पवित्री देवी का इलाज के दौरान शुक्रवार को लगभग 4:00 बजे सुबह के आसपास बीएचयू में देहांत हो गया।
पारिवारिक जनों से मिली सूचना के आधार पर पता चला कि पिछले कई दिनों से वह अस्वस्थ थी।
तथा 15 दिनों से वह बीएचयू में एडमिट थी और इलाज के दौरान उनका लगभग 4:00 बजे के आस पास देहांत हो गया जिस वजह से पूरे यादव परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
पूर्वांचल प्रेस की पूरी टीम इस कठिन घड़ी में अपने मंडल प्रभारी कृपाशंकर जी के साथ खड़ी हैं।
पूर्वांचल प्रेस के प्रधान संपादक राजू रंजन पांडे जी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि इस दुखद घड़ी में पूर्वांचल प्रेस की पूरी टीम आप के साथ खड़ी है।
भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें
इसी क्रम में पूर्वांचल प्रेस बलिया के ब्यूरो चीफ राजेश मिश्रा ने भी फोन से बात कर के अपने मंडल प्रभारी से संवेदना व्यक्त किया तथा उनकी चाची जी के लिए भगवान से उनकी आत्मा को शांति मिले इसके लिए प्रार्थना किए


