लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई
गाजीपुर मरदह ब्लॉक में 28 सितंबर को आयोजित होने वाले किसान मेला की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह सफाई पर लगाए गए सभी सफाई कर्मचारियों के नही मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है ।
कार्यालय प्रांगण में किसान मेला आयोजित होना है एडीओ नवीन कुमार सिंह बताया कि दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने व अपने दायित्वों का निर्वहन नही करने के कारण रूद्र प्रताप ,भानु प्रताप सिंह, राजेश कुमार राम, लल्लन ,अमीरचंद, रानी कुशवाहा, रामजीत राम, वीरेंद्र राम का एक दिन का वेतन काटा गया है।


