38वीं क्षेत्रीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय ने किया तीसरा स्थान प्राप्त

38वीं क्षेत्रीय जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय ने किया तीसरा स्थान प्राप्त

परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर, वृंदावन में 38वीं क्षेत्रीय जूडो और बॉक्सिंग की प्रतियोगिता संपन्न हुई । जिसके उद्घाटन सत्र में डोमेश्वर साहू (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती), होडल सिंह (क्षेत्रीय शारीरिक संयोजक), सतपाल (क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक) उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा के 14 छात्रों तथा 4 छात्राओ ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में डॉ पियूष कुमार सोनी (राष्ट्रीय जूडो निर्णायक) और अमन सैन (जूडो कोच) के सतत परिश्रम तथा सोमगिरि गोस्वामी (प्रधानाचार्य) के प्रोत्साहन से 6 खिलाड़ियों तन्वी, अनुभय, अनुभव, वीर, प्रांशु और  शिवानंद ने रजत पदक प्राप्त किया तथा 10 खिलाड़ियों जीविका,  सृष्टि, भैया अमन, मयंक, अंश, अभिषेक, शिवम, आरव, आरुष तथा राघव ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया । विद्यालय ने पूरी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।