यूनिवर्सल पिकलबॉल एसोसिएशन (UPA) प्रस्तुत करता है – पिकलबॉल लीग

यूनिवर्सल पिकलबॉल एसोसिएशन (UPA) प्रस्तुत करता है – पिकलबॉल लीग

नोएडा। यूनिवर्सल पिकलबॉल एसोसिएशन (UPA) द्वारा 30 अगस्त को Pickleflow Social, सेक्टर 137 में एक भव्य पिकलबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 10 टीम ओनर्स चैंपियन बनने की रोमांचक जंग में आमने-सामने होंगे।

इस लीग की खास थीम है “Game of Thrones”, जिसके अंतर्गत प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी होंगे। सभी खिलाड़ियों का चयन एक लाइव ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे हर टीम अपनी रणनीति के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ स्क्वाड तैयार करेगी।

इस प्रतिष्ठित लीग में भाग लेने के लिए देशभर से खिलाड़ी अपना पंजीकरण करा रहे हैं, जिससे यह आयोजन उत्तर प्रदेश की सबसे रोमांचक और प्रतिस्पर्धी पिकलबॉल लीग बनने जा रहा है।

तारीख: 30 अगस्त स्थान: Pickleflow Social, सेक्टर 137

आइए, बनें इस ऐतिहासिक लीग का हिस्सा और देखें कौन पहनता है “Game of Thrones” का ताज!