पेड़ लगाने के नाम पर केवल खाना पूर्ति करते नजर आए नोएडा महानगर अध्यक्ष
नोएडा। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मा चुकी है सभी राजनीतिक दलों के पास चलाने के लिए तरकश में अपने-अपने तीर हैं जहां आज भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर बैक फुट पर है और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सरकार पर विभिन्न तरह के आरोप लगा रहे हैं रोजाना प्रेस कांफ्रेंस करके कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं वही उन्हीं की पार्टी के नेता पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर ढुलमूल रवैया की नीति अपनाए हुए हैं!
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा 7 दिन का वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों को दिया गया था जिसमें सभी अध्यक्षों को PDA के तहत कार्यक्रम आयोजित करने थे एवं नए सदस्यों को समाजवादी पार्टी में शामिल करना था परंतु यह कार्यक्रम भी नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता बहुत काम चलाउ तरीके से करते हुए नजर आए।
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा महानगर अध्यक्ष पेड़ लगाने के नाम पर केवल खाना पूर्ति करते हुए चँद कार्यकर्ताओं के साथ नजर आये, ना तो कार्यक्रमों की विधिवत सूचना संगठन के पदाधिकारीयों को दी गई और ना ही कार्यकर्त्ताऔ को।
महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता के नेतृत्व मे संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में सामंजस्य की कमी साफ नजर आ रही है यहां तक कि उनकी टीम के मजबूत सदस्य बबलू चौहान विधानसभा अध्यक्ष एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। शहर में चर्चा है कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी में गुटबाजी चरम पर है तो भारतीय जनता पार्टी की राह और भी आसान हो गयी है
आज शहर में जहां एक तरफ विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ताल ठोक रहे हैं वहीं अन्य पदाधिकारी भी अपनी-अपनी गोटिया बिठाने में व्यस्त है कार्यकर्ताओं में चर्चा है की महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता को भी यह पता चल चुका है कि उनका अध्यक्ष पद से छुट्टी होना तय है और इसीलिए वह कार्यक्रमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुर्सी से भी उनका मोह नहीं छूट रहा है।
सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी उनसे पद छोड़ने के लिए कह चुके हैं।


