जमीनी स्तर पर बैडमिंटन के विकास में Sunrise Shuttlers ने रचा नया कीर्तिमान
नोएडा: Sunrise Shuttlers बैडमिंटन अकैडमी ने युवा बैडमिंटन प्रतिभाओं को निखारने और भारत के जमीनी स्तर के खेल तंत्र को मजबूत करने की अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर पर सुश्री एलिसा योनेयामा, प्रेसिडेंट, सीईओ एवं सीईओ , YONEX Co. Ltd.; विक्रमादित्य धर, Managing डायरेक्टर एंड करण धर, डायरेक्टर, Sunrise Sports India; तथा डॉ. सुमित, नोएडा महानगर प्रचारक, आरएसएस, उपस्थित रहे। इस उपस्थिति ने भविष्य के चैंपियनों को तैयार करने के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण Sunrise Rising Stars पहल रही, जिसे श्री विक्रमादित्य धर के नेतृत्व में शुरू किया गया है। यह पहल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण, खेल उपकरण, आवास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर प्रदान करती है, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी प्रतिभा और संभावनाओं के मार्ग में बाधा न बनें।
चार वर्ष से भी कम समय में Sunrise Shuttlers के खिलाड़ियों ने शानदार 209 पदक हासिल किए हैं—14 अंतरराष्ट्रीय, 70 राष्ट्रीय और 125 राज्य स्तरीय पदक।
जनवरी 2021 में स्थापित इस अकादमी की नींव डॉ. कुसुम सिंह, जयदीप सिंह, अतुल गोयल और अंकुर गर्ग ने रखी थी।
एडवोकेट पायल सिंघल, सीनियर CSR ऑफिसर, Sunrise Sports India, सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए, समावेशी जमीनी स्तर के खेल विकास तथा Sunrise द्वारा संचालित अन्य पहलों के विजन को निरंतर समर्थन प्रदान कर रही हैं।
यह उपलब्धि YONEX, Sunrise Sports India और Sunrise Shuttlers की उस सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके माध्यम से भारत की अगली पीढ़ी के बैडमिंटन चैंपियनों को तैयार करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।


