सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान संपन्न 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान संपन्न 

नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 7 जुलाई, अंतिम दिन व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव द्वारा इसका आयोजन किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक विग रहे, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया और वृक्षों की भाँति समाजवादी पार्टी भी लगातार बड़ती रहें ऐसा सभी से आह्वान किया।

अतुल यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। इसी सोच के साथ अखिलेश यादव जी के जन्मदिवस को सेवा, हरियाली और जनकल्याण के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। सभी ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा अतुल यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंघल, दिनेश यादव पूर्व कोषाध्यक्ष, राजेश अम्बावत अध्यक्ष शिक्षक सभा, दाताराम यादव, सौरव महाविधालय अध्यक्ष, कोशिंदर छात्र सभा पूर्व उपाध्यक्ष, विकास भूमिहार, रोहित शर्मा, आदित्य कुमार, आर्यन, शेखरयादव लोहिया वाहिनी ज़िलाध्यक्ष, के पी यादव यूथ ब्रिगेड पूर्व महानगर अध्यक्ष, आरती, मोहिनी, सिमरन,