भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के समर व रोशनी मिश्रा ने स्कूल का नाम किया रोशन
नोएडा। भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के सीबीएसई परीक्षा परिणाम में उच्च कोटि का प्रदर्शन किया। समर ने सर्वाधिक 96% अंक तथा अकाउंट विषय में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान संकाय में रोशनी मिश्रा ने सर्वाधिक 94% अंक प्राप्त किए। इनके अतिरिक्त प्रिया ने 94% प्राप्त किए, धैर्य, नंदिनी, गौरी और अंकिता ने 93% अंक प्राप्त किए, अंकिता कुमारी ने हिंदी विषय में 100 अंक प्राप्त किये।
विद्यालय का 12वीं का परीक्षा परिणाम 98.2 प्रतिशत रहा, जिसमें फर्स्ट डिवीजन 198 छात्र-छात्राओं की रही और 104 छात्र-छात्राओं ऐसे जिन्होंने 75% से ज्यादा अंक प्राप्त किए l 12 छात्र-छात्राओं ऐसे हैं जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 25 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। अक्षत कुमार 96.6 प्रतिशत प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहें, विकास कुमार पंडित 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे तथा सूर्यांश चौहान 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहें, जिसमें फर्स्ट डिवीजन 200 छात्र-छात्राओं की रही और 115 छात्र-छात्राओं ऐसे जिन्होंने 75% से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


