'हमारे विद्यार्थी - हमारा गौरव' भाव राव देवरस विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओ को किया गया सम्मानित
नोएडा। सेक्टर 12 स्थित भाव राव देवरस विद्यालय में 40 मेधावी छात्र-छात्राओ को दसवीं कक्षा एवं 12 वीं कक्षा में 90% से अधिक अंको के साथ उत्तीर्ण छात्रों को सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित ।

लघु उद्योग भारती नोएडा के पूर्व महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के नोएडा महानगर उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि आज हम देश के भविष्य व होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मान दे रहे हैं जो कल देश की बागडोर संभालेंगे।

उपस्थित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि लक्ष्य को निर्धारित करने के बाद में आप निश्चित रूप से सफलता पाएंगे ऐसी शुभकामनाएं आपके साथ में है।

इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सोम गिरि गोस्वामी, प्रबंधक रजनीश, ओमवीर एवं समाज सेवा में समर्पित ईश्वर गिरी, रमेश चौरसिया, सत्यवीर, लता गिरी, सुनील अनेकों अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आने वाले समय में सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


