परशुराम जी के जन्मोत्सव पर किया गया हवन-पूजन

परशुराम जी के जन्मोत्सव पर किया गया हवन-पूजन

नोएडा। विश्व ब्राह्मण महासंघ, गौतमबुधनगर के जिलाध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने अपने कार्यालय पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी के जन्मोत्सव पर हवन-पूजन किया। आगामी वर्ष के माध्यनजर, विश्व ब्राह्मण महासंघ को गौतमबुधनगर जिले में और अधिक मजबूत करने और विस्तार योजना का विस्तार करने से पहले, भगवान परशुराम जी के समक्ष प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया।

भविष्य में पंडित सचिन शर्मा की अध्यक्षता में विश्व ब्राह्मण महासंघ को गौतमबुधनगर में मजबूत कर विस्तार किया जायेगा। विश्व ब्राह्मण महासंघ की कार्यकारिणी टीम की बैठक के आयोजन की घोषणा बहुत जल्द की जायेगी। विश्व ब्राह्मण महासंघ का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज को संगठित कर, एक-दूसरे को सहयोग करते हुए अपने बच्चों के भविष्य को सुदृढ़ बनाना।

आज के कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा, पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के.सिंह, कृष्णकांत सिंह, सचिन भड़ाना, अनिल कुमार, लाइक मिश्रा, देव शर्मा, कुलदीप व पंडित राम नारायण त्रिपाठी उपस्थित रहे।