डीएवी पब्लिक स्कूल मे मातृ दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

डीएवी पब्लिक स्कूल मे मातृ दिवस  पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल में 10 मई को  मातृ दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने इस पर्व को मनाने की परंपरा के कारण और ढंग का परिचय आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

कविता वाचन के द्वारा मॉं की विशेषताओं को वर्णित किया गया। बच्चों के  रंग बिरंगे परिधानों में अपने नृत्य के द्वारा  में के प्रति प्रेम व सम्मान प्रकट किया जिसने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये l

विद्यालय की  प्रधानाचार्या चित्रा कांत तथा सभी अध्यापकों ने छात्रों को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी ।विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक व सामाजिक परंपराओं के प्रति छात्रों में सजगता उत्पन्न करने में सफल भूमिका निभाते हैं l