सांसद डॉ महेश शर्मा को नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारियो ने दी उनके जन्मदिन पर बधाई
नोएडा। गौतम बुध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के जन्मदिन पर मीडिया क्लब नोएडा के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारी एवं क्लब के सदस्यों ने सेक्टर 27 कैलाश सभागार पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी क्षेत्रीय सांसद ने भी सभी को गले मिलकर उनकी मुबारक वाद स्वीकार की।
इस अवसर पर आलोक द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा एक मिलनसार व्यक्ति हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने वाले हैं उन्होंने कहा कि वह उनकी लंबी उम्र की शुभकामनाएं देते हैं।
इस अवसर पर महासचिव जेपी सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, मोहम्मद आजाद, राजेश शर्मा, पवन राज सिंह , हिमांशु शुक्ला, पवन त्रिपाठी, संगीता चौधरी, हेमंत कुमार, मोहम्मद इमरान, प्रमोद दीक्षित, श्रीकांत सिंह, संदीप गर्ग, वरुण श्रीवास्तव, दीप चौधरी आदि पत्रकार मौजूद थे। इसके अलावा शहर की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष और शहर के गणमान्य जन्मदिन के मौके पर मौजूद रहे पूरे दिन जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का डॉक्टर महेश शर्मा को तांता लगा रहा।


