बाल दिवस पर सेंचुरी अपार्टमेंट में बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, प्रतिभागी बच्चों को किया गया पुरस्कृत
नोएडा। बाल दिवस के अवसर पर सेंचुरी अपार्टमेंट, सेक्टर-100 में AOA द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में AOA कोषाध्यक्ष रेशु चोपड़ा एवं शिक्षिका कनिका शर्मा की विशेष भूमिका रही। रेशु चोपड़ा ने बच्चों के लिए विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों की तैयारी कर उनका आयोजन कराया तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं शिक्षिका कनिका शर्मा ने एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों के बीच रहकर विभिन्न खेल एवं गतिविधियां कराईं और उन्हें पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ खेल भावना, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं आपसी सहयोग की भावना से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर AOA अध्यक्ष आलोक कुमार, महासचिव वी. के. टमटा, कोषाध्यक्ष रेशु चोपड़ा, मदन शर्मा, प्रमोद चौधरी, कनिका शर्मा, एम. के. सिंह, नवीन कुमार सहित AOA के अन्य सदस्य एवं सोसायटी के निवासी उपस्थित रहे।
AOA महासचिव वी. के. टमटा ने कहा कि बच्चे समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी भी आवश्यक है। AOA का प्रयास रहेगा कि सेंचुरी अपार्टमेंट में बच्चों के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहें, जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिले।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए रेशु चोपड़ा एवं कनिका शर्मा का आभार व्यक्त किया तथा सभी अभिभावकों, AOA सदस्यों एवं निवासियों को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


