महर्षि यूनिवर्सिटी में ‘हनुमान अंश’ की टीम ने स्टूडेंट्स से की खास बातचीत

महर्षि यूनिवर्सिटी में ‘हनुमान अंश’ की टीम ने स्टूडेंट्स से की खास बातचीत

विशाल और शोभिनाव ने साझा किए फिल्म निर्माण और शूटिंग के अनुभव

नोएडा: महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा कैंपस में  फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम के साथ स्टूडेंट्स के लिए एक विशेष इंटरैक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म की टीम ने स्टूडेंट्स के साथ फिल्म बनाने के अपने अनुभव, शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों और फिल्म से जुड़े आध्यात्मिक अनुभव साझा किए।

युनिवर्सिटी की ओर से फिल्म की टीम के सदस्यों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। इसके बाद युनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने फिल्म के गीतों पर शानदार संगीत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “The Journey Behind Hanuman Ansh” नाम से आयोजित पैनल डिस्कशन रहा। फिल्म के डायरेक्टर और राइटर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से अपनी फिल्मी यात्रा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने मेडिकल क्षेत्र से फिल्म निर्माण की ओर कदम बढ़ाया और ‘हनुमान अंश’ की कहानी और फिल्म को तैयार किया। उन्होंने आध्यात्मिक विषय पर फिल्म बनाने की जिम्मेदारी और इस दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया।

फिल्म के लीड एक्टर शोभिनाव सत्या ने भी स्टूडेंट्स के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म में भगवान हनुमान जी से जुड़े किरदार और सीन्स को करते समय उन्हें एक अलग तरह का भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस हुआ। उन्होंने एक्टिंग की तैयारी और शूटिंग के दौरान के कई अनुभव स्टूडेंट्स के साथ साझा किए।

पैनल डिस्कशन के दौरान फिल्म बनाने के अलग-अलग पहलुओं पर भी चर्चा हुई। टीम ने बताया कि एक अच्छी फिल्म के लिए केवल कैमरे के सामने अच्छा प्रदर्शन करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि तैयारी, अनुशासन, टीमवर्क, इमोशन्स को समझना और सही समय पर सही निर्णय लेना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

इसके बाद स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल सेशन आयोजित किया गया। स्टूडेंट्स ने एक्टिंग, डायरेक्शन, फिल्म इंडस्ट्री में करियर, आध्यात्मिक विषयों पर फिल्म बनाने और मनोरंजन जगत की चुनौतियों से जुड़े कई सवाल पूछे। फिल्म की टीम ने स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब अपने अनुभवों के आधार पर दिए।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 52 दिनों में दुनिया भर में ₹400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है। वहीं फिल्म का गीत ‘पार्वती’ भी YouTube के ग्लोबल चार्ट में प्रमुख गीतों में शामिल रहा।

इस अवसर पर राजीव अरोड़ा, मुख्य वित्त अधिकारी वरुण श्रीवास्तव, डीन एकेडमिक्स, डिप्टी रजिस्ट्रार, सीनियर एडमिन ऑफिसर सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

‘हनुमान अंश’ की टीम के साथ यह कार्यक्रम स्टूडेंट्सके लिए फिल्म इंडस्ट्री को करीब से समझने और फिल्म निर्माण से जुड़े वास्तविक अनुभव जानने का अच्छा मौका रहा। कार्यक्रम के माध्यम से स्टूडेंट्स को रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।