DAV स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘YSS स्ट्रीट टू स्कूल’ के बच्चों को दिया स्वच्छता एवं ओरल हाइजीन का संदेश

DAV स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘YSS स्ट्रीट टू स्कूल’ के बच्चों को दिया स्वच्छता एवं ओरल हाइजीन का संदेश

नोएडा: बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज DAV स्कूल, सेक्टर-56, नोएडा के Eco Club के विद्यार्थियों ने YSS Street-to-School के बच्चों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मौखिक स्वच्छता (Oral Hygiene) और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर बच्चों को टूथपेस्ट, टूथब्रश, साबुन तथा अन्य आवश्यक व्यक्तिगत स्वच्छता सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में डॉ. रुचिर दुबे ने बच्चों को दांतों की सही तरीके से सफाई और ब्रश करने का व्यावहारिक प्रदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से ब्रश करने, मुंह और दांतों को साफ रखने तथा स्वस्थ आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के महत्व के बारे में समझाया।

इस जागरूकता सत्र में कुछ बच्चों के माता-पिता ने भी भाग लिया। उन्हें भी बच्चों में छोटी उम्र से ही मौखिक एवं व्यक्तिगत स्वच्छता की अच्छी आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी राजेश्वरी त्यागराजन, डॉ. रुचिर दुबे, सुनीता खटाना, सोनू, श्रीमती निशी, तथा एमिटी यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। DAV स्कूल के विद्यार्थियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें स्वच्छता सामग्री वितरित की।

यह पहल इस बात का सुंदर उदाहरण रही कि स्कूल के विद्यार्थी, डॉक्टर, स्वयंसेवक, अभिभावक और सामाजिक संस्थाएं मिलकर समाज के बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए सार्थक योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सरल संदेश दिया गया : “स्वच्छ दांत, स्वच्छ शरीर और स्वस्थ जीवन — अच्छी आदतों की शुरुआत बचपन से।”