पुण्यतिथी पर हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पुण्यतिथी पर हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गाजीपुर मरदह विकासखंड के बिरबलपुर प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को 10 वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय काशीनाथ चौरसिया के महत्व को अनोखे अंदाज में याद किया गया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। परिवार वालों ने उन्हें इस रूप में श्रद्धांजलि देने की एक अनोखी व्यवस्था की और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच हुई और दवाई भी दी गई। इस स्वास्थ्य शिविर में आए मरीजों ने इसे एक सराहनीय काम बताया। पुण्यतिथि पर माला चढ़ाने की औपचारिकता से अलग गरीबों की सेवा करने के इस व्यवस्था के लोग काफी सराहना कर रहे है।

इस शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने फीता काटकर किया और इस मौके पर एक छायादार रूपी पौध का पौधरोपण भी किया और फिर मरीजों को देखने का काम शुरू हुआ । इससे पहले अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय काशीनाथ चौरसिया की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि 10 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने का यह तरीका समाज सेवा भी हो जाता है और ऐसे में गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है।

इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर में 500 से अधिक मरीजों को देखा गया और उसे मुफ्त में दवाएं भी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथी डा प्रदीप चौरसिया, कल्पनाथ यादव, शशिधर यादव, विनोद गुप्ता, प्रमोद यादव अमिन, सूर्यदेव राम, आनंद यादव, अवधेश राजभर, पंकज राय, लालजी चौरसिया, डा हरिलाल चौहान मिथिलेश चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर आयोजक डा संजय चौरसिया ने आये हुए सभी आगंतुको का आभार प्रकट किया।